Posts

Showing posts from May, 2026

रुद्राक्ष और बेलपत्र का प्रयोग

Image
श्री शिवायः नमस्तुभ्यम । रुद्राक्ष का उपयोग * रुद्राक्ष को जल से भरे तांबे के लोटे में डालकर रखे । सुबह तांबे के लोटे का जल, भगवान शिव के शिवलिंग पर चढ़ाये तथा जलहरी से गिरते हुए जल को दूसरे बर्तन में लेकर घर आऐ तथा बीमार या रोगी व्यक्ति को पिलाएँ। जल चढाते हुए बाबा कुंदकेश्वर से बीमारी दूर करने की कामना करते हुए जल चढाए। और इस जल को औषधि बनाने को प्रार्थना करें। * जल चढ़ाते वक्त ध्यान दें कि इसमें दूध नहीं मिला होना चाहिए । यदि कोई दूसरा दूध चढा रहा है तो शिव लिंग को पुन: धोकर दूसरे बर्तन में यह जल लेना चाहिए। यदि वह व्यक्ति मान जाए तो वह आपकी प्रार्थना करने पर आपके जल चढ़ने के समय कुछ देर के लिए रुक भी सकता है। बेलपत्र * यदि संभव हो तो भोले बाबा पर एक कोमल सा बेलपत्र चढाएं तथा उसे बाबा कुंदेकेश्वर (Kund Keswar) से प्रार्थना कर कि बाबा इसे ओषधि बना दो। कह कर और मांग कर ले ले । फिर इसे अशोक सुन्दरी व नन्दी को छुआ कर बीमार या रोगी व्यक्ति को खाने को दे। यदि बीमार / रोगी व्यक्ति मंदिर नहीं जा सकता तो घर का कोई भी व्यक्ति यह काम कर सकता है। अर्थात जल व बेलपत्र ला स...