शिप्रा जी संपूर्ण कहानी
शिप्रा जी सामाजिक महत्व शिप्रा (क्षिप्रा), मध्यप्रदेश में बहने वाली एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक नदी है। यह भारत की पवित्र नदियों में एक है। इसका उद्गम धार के उत्तर में और इंदौर जिले के पास स्थित विंध्य पर्वतमाला में मुंडला गांव की काकरी-टेकड़ी नामक पहाड़ी से होता है खान, गम्भीर, गांगी, लूनी और ऐन नदियां इसकी सहायक नदियां है| जैसा कि हम जानते हैं कि यह नदी इंदौर जिले के मुंडला गांव की काकरी-टेकड़ी नामक पहाड़ी से निकल कर देवास जिले में प्रवेश करती है उसके उपरांत यह है उज्जैन जिले में प्रवेश करती है इसके ब्रांड मंदसौर जिले में प्रवेश कर लगभग 195KM बहने के बाद मंदसौर जिले में ही चंबल नदी मे मिल जाती है। इस प्रकार यह मध्य प्रदेश के चार जिलों से बहती हुई मालवा पठार से होकर प्रवाहित होने वाली चंबल नदी की सहायक नदी है। सूखने लगा है शिप्रा का जल यदि शिप्रा के जल प्रवाह की बात की जाए तो इसका उद्गम स्रोत सूखने लगा है। जिससे इसके जल प्रवाह में कमी आ गई है। यह गर्मियों में सूखकर नाले में बदल जाती है। प्रदेश सरकार ने शिप्रा नदी के उद्गम स्थान के सूखने के कारण इसे जीव...